Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस को छोड़ 2024 आईपीएल में मुंबई इंडियंस में करेगे वापसी

हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस को छोड़ 2024 आईपीएल में मुंबई इंडियंस में करेगे वापसी

Hardik Pandya going back to Mumbai Indians


भारत के टी20 कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Panday लेफ्ट गुजरात टाइटंस) इस साल की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस को छोड़कर 'ट्रेडिंग' में फिर से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ सकते हैं।ये बात लगभग पूरी तरह से साफ हो गई है क्योंकि गुजरात टाइटंस ने हार्दिक को रिलीज कर दिया है जो काफी हैरान करने वाली बात है।वही मुंबई इंडियंस ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया और इसलिए उसे 26 नवंबर तक इंतजार करना होगा जब आईपीएल की 'ट्रेडिंग विंडो' (खिलाड़ियों की अदला-बदली) बंद हो जाएगी।

हार्दिक ने आईपीएल में सात सीज़न तक मुंबई के लिए खेला है और 2022 सीज़न से पहले उन्हें 'रिलीज़' कर दिया गया।गुजरात टाइटंस से जुड़ने के बाद हार्दिक ने इस नई आईपीएल टीम को लगातार दो बार टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाया। इनमे गुजरात की टीम ने अपने पहले सीजन में खिताब भी जीता था.

इस कारण से अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है

गुजरात टाइटंस के घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक आईपीएल सूत्र ने कहा, 'हां, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि गुजरात ने हार्दिक को रिलीज कर दिया है, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध)पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं।' फ्रेंचाइजी टीमों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली चल रही है और अभी तक यह साफ नहीं है कि अगर हार्दिक पांड्या मुंबई से जुड़ते हैं तो उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी गुजरात टीम से जुड़ेगा.


जोफ्रा आर्चर को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है

मुंबई ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि उसने जोफ्रा आर्चर को रिलीज करने का फैसला किया है या नही मुम्बई ने इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को 8 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वह पिछले दो सीजन में ज्यादातर मैच नहीं खेल पाए 

अब बड़ा सवाल ये है...

अगर गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक मुंबई से जुड़ते हैं तो सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि क्या वह रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलेंगे, जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब जीते हैं। कुछ सवाल हैं जिनका अभी जवाब नही हैं और तस्वीर तभी साफ होगी जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आधिकारिक तौर पर अंतिम ट्रेडिंग सूची की घोषणा करेगा।

26 नवंबर को कारोबार का आखिरी दिन

आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को होने वाली है, जबकि ट्रेडिंग विंडो 26 नवंबर तक बंद रहेगी।अबतक रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पडिक्कल और आवेश खान को उनकी टीमों से दूसरी टीमों में ट्रेड किया जा चुका है।शेफर्ड को लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस में, पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स में और अवेश को लखनऊ से राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किया गया है। अन्य टीमों से भी कुछ और खिलाड़ियों के ट्रेड और रिलीज की खबर आ सकती है.

Q: हार्दिक पांड्या 2024 किस आईपीएल टीम में है ?

A: मुंबई इंडियंस।

Q: हार्दिक पांड्या कितने रूपए में बिके?

A: हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस की तरफ से 15 करोड़ रुपए गुजरात को देने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments

Now